बदायूं बिल्सी : थाना क्षेत्र बिल्सी के गांव बेटा गोसाई में एक बुजुर्ग महिला पर चाकू से किया हमला।
घटना में मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर पुरी महिला घायल हो गई। वह अपने घर में अकेली रहती थी। उनके दो बेटे हैं जो बाहर कामकाज करते हैं, घटना के समय वह घर में अकेली थी। कुछ लोगों ने घर में घुसकर उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर सी .ओ.संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर घायल महिला को देखा, और पहले उपचार के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक की उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजीव कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने गांव के ही एक लड़की पर आरोप लगाया है। इसकी बिल्सी पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में लगी हुई है अग्रिम कार्रवाई जारी है।