A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

बम्होरी से गढ़पहरा तक फोरलेन, जिंदा – बहेरिया सड़क निर्माण संबंध में मुख्यमंत्री से मिले विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* क्षेत्र में सड़कों के विस्तार तथा अन्य विकास कार्यों को लेकर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। विधायक लारिया ने कई विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। लारिया ने शासन स्तर पर प्राक्कलन स्वीकृति के लिए लंबित मार्ग-बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक फोरलेन निर्माण कार्य एवं जिंदा-बहेरिया चौराहा तक सड़क मार्ग निर्माण एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लंबित सानौधा से सिमरिया सड़क मार्ग एवं एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग की स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया।
विधायक लारिया ने विधानसभा क्षेत्र में सुलभ कनेक्विटी एवं निर्बाध आवागमन के लिए नवीन सड़कों मझगुवां अहीर, ग्राम सुआतला से मसानझिरी की ओर सीसी सड़क निर्माण, रिछावर से टीलाखेड़ी तक सड़क मार्ग, मुहली से बामोरा तक सड़क मार्ग,बहेरिया-बामोरा-पटकुई सड़क मार्ग, पुरानी सदर से जिंदा-सेमराबाग सड़क मार्ग, भोपाल जैसीनगर तिगड्डा से पाटन मार्ग एवं एनएच-14 से नगना ढोंगा-बरोदिया मार्ग का मजबूतीकरण कार्य एवं मदनपुरा-खिरिया नीखर मार्ग तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत कराने का अनुरोध किया। विधायक लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कृषि, घरेलू तथा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं मिल रहे कम वोल्टेज, विद्युत दुर्घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए, क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के हो रहे विस्तार, कड़ान डेम परियोजना से सिंचित क्षेत्र का रकबा वृद्धि होने और भविष्य में भी भार वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए विभिन्न प्रमुख आवश्यक स्थानों पर नवीन 132/33 केवी उच्च दाव उपकेंद्र स्थापित कराए जाने के लिए विनम्र अनुग्रह कर स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।
विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधानसभा क्षेत्र के सिरोंजा में 16 से 21 नवंबर तक हो रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संत रविदास महापीठ के भोपाल में हो रहे आयोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लारिया को क्षेत्र विकास में हरसंभव सहायता देने एवं पंचकल्याणक में शामिल होने आश्वस्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!