
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* इंडियन हॉकी फेडरेशन के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला हॉकी संघ सागर द्वारा खेल परिसर स्थित एस्ट्रो टर्फ मैदान पर भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर नगर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ने कहा “हॉकी भारतीय खेल की आत्मा है। जब देश किसी अन्य खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं बना पाया था, तब हॉकी ने भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। मेजर ध्यानचंद जी की अगुवाई में भारत विश्व विजेता बना और हॉकी ने भारतीय तिरंगे को विश्वभर में ऊँचा किया।”उन्होंने आगे कहा कि हॉकी के 100 वर्ष पूरे होना देश के खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है, और यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी हॉकी की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाए। शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारत के समस्त प्रदेशों और जिलों में मैत्री मैचों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सागर में दो रोमांचक मैच खेले गए बालिकाओं का मैच:खेल परिसर की टीम और खेलो इंडिया की टीम के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें खेल परिसर की टीम विजयी रही।।पुरुष वर्ग का मैच:56 रेजीमेंट सागर और जिला हॉकी संघ सागर के बीच हुआ रोमांचक मैच जिला हॉकी संघ सागर की टीम ने 5–3 से जीतकर अपने नाम किया,मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
जिला हॉकी संघ सागर के सचिव मकसूद खान ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में सागर शहर के वरिष्ठ एवं सीनियर हॉकी खिलाड़ियों की उपस्थिति विशेष रही, जिनमें राजीव श्रीवास्तव, अजीम खान, मनीष नेमा, गोपीलाल यादव, उमेश चंद्र मौर्य, नफीस खान, मोहम्मद इरशाद, गोलू भाईजान, मेराज खान, आलोक श्रीवास्तव तथा 70 वर्षीय वरिष्ठ खिलाड़ी मुन्ना मास्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आज सागर के बच्चे एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेल रहे हैं,






