A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में में लगी आग कई बीघा की फसल हुई तबाह परिवार का रो रोकर बुरा हाल

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
सरदारपुर तहसील में लगातार किसानों की गेहूं की फसले बिजली के तारो से शर्ट सर्किट होने से तबाह हो रही है।सरदारपुर तहसील के अधिकतर गांवों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल पक्की हुई बर्बाद होती जा रही है। लगातार तहसील के गांव से कही न कही गेहूं की फसल जलने की खबरें सुनाई दे रही हैं। जबकि अधिकतर किसानों के द्वारा बताया गया कि लगातार मांग की जा रही है कि खेत की बिजली रात में दी जाए क्योंकि दिन में गर्मी का टेंप्रेचर लगातार बढ़ता जा रहा है एवं हवा भी बड़ी तेजी के साथ चल रही है जिसके कारण जरासी चिंगारी किसानों की पूरे वर्ष की मेहनत को जलाकर राख कर देती है। आज फिर तहसील मुख्यालय के गांव लाबरिया मे खेत पर बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने से किसान गोकुल धूलचंद मारू की लगभग 15 से 18 बीघा की खड़ी फसल पूरी तरीके से जल गई वो तो गनीमत रही कि गांव के सभी ग्रामीण जन ने आकर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पा लिया नहीं तो यही आग आगे जाकर सभी किसानों की फसले जलाकर राख कर देती। क्या कुछ दिनों तक खेत की बिजली रात में नहीं हो सकती है, क्या किसानों को अपनी फसल पकाकर इसी तरह आग में जलती देखना पड़ेगी। या किसानों की मांग सुनी जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!