
जिला रिपोर्ट सुखदेव आज़ाद
जिला बिलासपुर (बिल्हा)
आपको बता दें कि दिनांक 11 सितंबर को रात्रि लगभग 8:00 बजे अचानक एक अर्टिगा कार सड़क पर सो रहीं गाय को अचानक सामने टक्कर मारते हुए गाय के ऊपर चढ़ा दिया आसपास लोगों के चिल्लाने के बाद रुका कुछ सोचा फिर दूसरा टायर चढ़ाकर भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों के चिल्लाने और कुछ लोग कार के सामने आ जाने के कारण वह गाड़ी से उतर कर गाय को सहलाने लगा गाय की हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि वह चलने फिरने क्या उठ नहीं पा रही थी जब ड्राइवर के बारे में पूछताछ किया गया तो ड्राइवर सिद्धार्थ शर्मा खुद अपने आप को एक गौ सेवक बता रहा था और कुछ नहीं हुआ है करके बार-बार बात को टालते रहा देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई लोगों के चिल्लाने के कुछ देर बाद खुद इलाज के लिए आसपास के लोगों की मदद से अपने कार में भरकर केशला गौशाला ले जाने की बात कहते हुए वहां से चले गया आपको बता दें की कुछ महीने पहले अपने आप को गौ सेवक बताते हुए कुछ लोग मुंगेली जिले के दो लड़कों को नवागांव बिल्हा में गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए बेरहमी से बहुत मारपीट किया गया था जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित की शिकायत के बाद बिल्हा थाने में गौ सेवकों के ऊपर संबंधित धारा के तहत अपराध भी पंजीकृत किया गया है इतना ही नहीं कोई भी व्यक्ति धोखे से गाय के ऊपर टकरा जाए और खुद वह व्यक्ति चोटिल हो जाए तो भी वाहन चालक को गौ सेवक एवं बजरंग दल वाले लोग मिलकर बेरहमी से पिटाई कर देते हैं लेकिन खुद बिल्हा में गौ सेवक के ही द्वारा आर्टिका कार से गाय को सामने चक्का के बाद कुछ देर रुक कर पीछे चक्का को चढ़ाने वाले के ऊपर कोई गौ सेवक और कोई बजरंग दल सामने नहीं आया है
आगे अब देखने वाली बात यह होगी कि गौ सेवक, बजरंग दल या शासन प्रशासन इस लापरवाह ड्राइवर गौ सेवक के ऊपर कोई कार्यवाही करती है या फिर ऐसे ही छोड़ दिया जाता है





