
सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया के पास रविवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मधुबेनिया गांव निवासी हरीराम (70) पुत्र सीताराम रविवार की सुबह घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हरीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक एवं बोलेरो की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही
है।





