महराजगंज:- भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 75 एम्पुल नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार –
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान 75 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी टीम द्वारा 03 अप्रैल 2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड स्थित अमलहवा पुल बैरियहवा के पास कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को रोका गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से कुल 75 एम्पुल नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें
CEREJACK DIAZEPAM INJECTION IP – 25 एम्पुल
BUPRENORPHINE INJECTION IP – 25 एम्पुल
PHENERGAN (PROMETHAZINE HYDROCHLORIDE) – 25 एम्पुल शामिल हैं।
इसके अलावा एक मोटरसाइकिल (हीरो पैशन प्रो, नंबर UP57F8600) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार तस्कर की पहचान निहाल अहमद पुत्र स्व. वैस मुहम्मद, निवासी वार्ड नं. 6 रोहणी, ललितपुर पकडियहवा, थाना पिपरहवा, जिला रूपनदेही (नेपाल), उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज –
इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 71/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका –
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गर पालिक निगम कटनी की आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की तैयारियों
05/04/2026
सरदार भगत सिंह ग्रुप के द्वारा सैमरा में आयोजित किया गया खेलों का महाकुंभ
05/04/2026
*पीएम सूर्य घर योजना’ के नाम पर उपभोक्ता से धोखाधड़ी, लोन की रकम डकार कर बैठा वेंडर*
05/04/2026
मोबाइल शॉप से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की बड़ी ही चालाकी से महंगा आईफोन लेकर फरार हो गई। लड़की की ये पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीओ :– मामला एक मोबाइल शॉप का है, जहां एक लड़की ग्राहक बनकर पहुंची। उसने दुकानदार से आईफोन 17 प्रो दिखाने को कहा। दुकानदार ने जैसे ही फोन उसे थमाया, लड़की ने मौका देखते ही असली फोन को अपने पास रख लिया और उसकी जगह डिब्बे में नकली फोन रख दिया। कुछ ही पलों में लड़की वहां से निकल गई और किसी को शक तक नहीं हुआ। बाद में जब दुकानदार ने डिब्बा चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। असली आईफोन की जगह नकली फोन रखा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लड़की बड़ी सफाई से इस चोरी को अंजाम देती है और फिर आराम से दुकान से बाहर निकल जाती है। बाइट :– दुकानदार। वीओ :– दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़की की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
05/04/2026
गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी ऐतिहासिक चैती मेला में थोड़ी सी बरसात होते ही हुआ जलभराव मेले में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं।
05/04/2026
गोला गोकर्ण नाथ ऐतिहासिक चैती मेला छोटी काशी गोला में एक घंटे की बरसात से मेले का बुरा हाल।
05/04/2026
गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी ऐतिहासिक चैती मेला में एक घंटे की बरसात से हुआ बुरा हाल।
04/04/2026
डोहेला महोत्सव खुरई के साथ बुंदेलखंड सहित संपूर्ण प्रदेश में नाम स्थापित
04/04/2026
प्रवेश उत्सव में एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी शामिल, बच्चो से किया संवाद
04/04/2026
बंडा परियोजना अंतर्गत ग्राम पनारी में पुनर्वास व्यवस्थापन का निरीक्षण
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!