भ्रामक विज्ञापन वाले कोचिंग संस्थानों पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
भ्रामक विज्ञापन देने व अनुचित दबाव डालने वाले कोचिंग संस्थानों पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने शिकंजा कसा है.
प्राधिकरण ने आइआइटी-जेईई परीक्षा के नतीजों की तारीख नजदीक आने के मद्देनजर कोचिंग संस्थानों को भ्रामक विज्ञापनों और कारोबार के अनुचित तरीकों से बचने के लिए कड़ी चेतावनी जारी की. उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित इस निकाय ने कोचिंग संस्थानों को उनके लिए निर्धारित 2024 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोचिंग संस्थानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके विज्ञापन ‘सटीक, स्पष्ट और भ्रामक दावों से मुक्त’ हों. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने इस बात पर जोर दिया कि विज्ञापनों में छात्रों के प्रमुख विवरणों जैसे नाम, रैंक, पाठ्यक्रम के प्रकार और पाठ्यक्रमों के लिए भुगतान किया गया था या नहीं, आदि का पारदर्शी तरीके से खुलासा किया जाना चाहिए.
प्राधिकरण ने कोचिंग संस्थानों को ‘सफलता की गारंटी’ देने के खिलाफ स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है और यह अनिवार्य किया है कि अपनी ओर से किए गए अस्वीकरण को अन्य महत्त्वपूर्ण सूचनाओं के समान अक्षरों के आकार में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए. प्राधिकरण ने इस क्षेत्र में पहले ही महत्त्वपूर्ण प्रवर्तन कार्रवाई की है तथा (दिशानिर्देशों के) उल्लंघन के लिए 24 कोचिंग संस्थानों को 49 नोटिस जारी किए हैं एवं कुल 77.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है…
कानपुर ब्रेकिंग कानपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन पर,साउथ जोन के डीसीपी एवं एडीसीपी के नेतृत्व में थाना विधनू ने की बड़ी कार्यवाही। थाना बिधनू कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल।* नाबालिग की हत्या में फरार चल रहा था आरोपी आरोपी ने पुलिस टीम पर किया फायर,जवाबी कार्यवाही में आरोपित हुआ घायल।।
19/03/2026
BHU के प्रो. ओमशंकर का बड़ा दावा: “100 साल में पहली Angioplasty मैंने की, सेवा ही मेरा लक्ष्य”
19/03/2026
SSDlife FAMILY & COMMERCIAL Portable for PC [Final] (x86-x64) Patch Reddit
Adobe Photoshop 2022 Cracked [Full] (x32-x64) [Final] MEGA
18/03/2026
श्री आईजी गौशाला में अमावस्या उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
18/03/2026
बंगला धाम में ब्रह्मलीन संत अन्नदाता जी महाराज की दसवीं पुण्यतिथि पर हुआ धार्मिक आयोजन, संत समागम में आए संत महंत ओर भक्त, त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपालदास जी देवाचार्य महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन
18/03/2026
मै भ्रस्ट्राचार नही करने दूंगा चाहे पत्नी ही सरपंच क्यों न हो आदिवासियों के साथ बहुत कर चुके अन्याय हद हो गयी
18/03/2026
गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड की दिशा में बड़ा कदम: समिति ने मुख्यमंत्री को अंतिम रिपोर्ट सौंपी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!