
बुरहानपुर म.प्र । बीते मंगलवार को ज़िला कलेक्ट्रेट मे आयोजित जनसुनवाई मे जिले के ग्राम झाबुआ के मज़दूरों द्वारा वन रेंजर संजय मालवीय की कलेक्टर से शिकायत की गई। दरअसल शिकायत मज़दूरी ना मिलने की थी। मज़दूरों का कहना था कि शाहपुर परीक्षेत्र अधिकारी संजय मालवीय ने उन्हे मज़दूरी का कार्य दिया। कार्य लगातार 70 मज़दूरों द्वारा 4माह तक किया गया। जिस्मे करीब एक लाख गड्ढे खोदे गये। परन्तु इसका भुगतान नही किया गया। मज़दूरों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद वनरेंजर ने बताया कि झाबुआ के मज़दूरों द्वारा कार्य किया गया था। लेकिन उनके द्वारा बताया गया है कि हम उनकी मज़दूरी नही दे रहे है, ऐसा नही है। मज़दूरों द्वारा बताया गया था कि करीब 70 मज़दूरों द्वारा 4माह गड्ढे खोदे गये थे जिसकी मज़दूरी करीब 13 लाख से अधिक होती है । वन रेंजर संजय मालवीय ने कहा कि मज़दूरों कि ओर से कुछ उनके लोग मुझसे मज़दूरी से ज़्यादा रुपयों कि नगदी के रूप मे मांग कर रहे थे जो कि नियमविरुद्ध है, मैने भुगतान हेतु उनसे उनके बैंक खाते मांगे, तो वह अपनी मांग पर अड़ गये, बाद मे इनके द्वारा जनसुनवाई मे पहुंच कर शिकायत की गई है। हम इनकी रुकी हुई राशि का नियम से इनके बैंक खाते मे भुगतान करेंगे।



