A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मनरेगा में भीषण बारिश में हो रही मिट्टी पटाई।

फर्जी फोटो लगाकर मनरेगा में हाजिरी लगाने का शिलशिला जारी।इसका जिम्मेदार कौन।

अयोध्या

Oplus_131072
अयोध्या जिले के विकास खण्ड पूरा बाजार के ग्राम जलालुद्दीन नगरमे पिछले दिनों भारी बारिश में भीगते हुए मनरेगा मजदूरों द्वारा फोटो खिंचवाकर फर्जी हाजिरी लगवाने का मामला प्रकाश में आया है।जिसके चलते विकास खण्ड कार्यालय के कर्मचारी व वहा बने मनरेगा सेल की मंशा तथा उनकी कार्यशैली पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।जब चारो तरफ खेतो में फसलें खड़ी है।और खेतो में पानी भरा है। जिससे तालाब पर कार्य करना भरी बारिश में संभव ही नहीं नामुमकिन है।फिर भी उक्त गांव ललालुद्दीन नगरमें 27 सितंबर को 385 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई गई हैं।और तलब में कार्य करते मजदूरों की फोटो भी पोर्टल पर अपलोड की गई है।जिससे यह प्रतीत होता है कि इसके पीछे ब्लाक कर्मियों का कही न कही अपना स्वार्थ छिपा है।इस बाबत पूछे जाने पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि फिर हाल ऐसा कोई प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है।यदि इस प्रकार की कमियां पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध जो भी विभागीय करवाई होती है अवश्य की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!