महाराजगंज, 4 मई।खराब मौसम में भी हाई रहा भाजपाइयों का उत्साह। इंद्र देव ने भी भाजपा की जीत पर आशीर्वाद की बारिश किया। पश्चिम बंगाल और असम सहित विभिन्न राज्यों में संपन्न आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और प्रचंड जीत के बाद जनपद महाराजगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। खासकर पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय और असम में पुनः बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्थिर और मजबूत सरकार चाहती है। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, वहीं असम में पुनः बहुमत विकास और सुशासन की जीत है।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक विजय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य किया है, जिसका परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आगे भी संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने बयान में कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
आने वाले समय में भी कार्यकर्ता इसी उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोगी ओम प्रकाश पटेल, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी , जिला महामंत्री बबलू यादव, संजीव शुक्ला , सभासद राजीव द्विवेदी, सभासद मुरली निगम, राकेश अग्रहरी, सन्नी अग्रहरी, बलराम दुबे, लाल जी गुप्ता, अजय धर दुबे, इल्ताफ खान, सनत पांडेय, अजय पटेल, विष्णु मधेशिया, अरुणेश शुक्ला, गोविंद जायसवाल, नरेंद्र पटेल, रमेश वर्मा, वीरेंद्र लोहिया, राजू विश्वकर्मा, शिवाकांत गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री से मिले विधायक अतुल भंसाली, जोधपुर के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
06/05/2026
नगर पुलिस अधीक्षक गया के जनता दरवार मे आमजनों की शिकायते सुनी गई l
06/05/2026
“गाज़ियाबाद में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट! गन प्वाइंट पर ड्राइवर बंधक बनाकर ATM वैन लूटी
06/05/2026
महराजगंज जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज पदभार किया ग्रहण
06/05/2026
सरायपाली पुलिस और ANTF की कार्यवाही।*
06/05/2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के साथ माँ अम्बिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। #अंबाला #नायाबसैनी
06/05/2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने अंबाला शहर स्थित गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग में गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश के परिवारजनों की खुशहाली और तरक्की के लिए अरदास की। गुरु साहिब की पावन वाणी और आध्यात्मिक जीवन हमें सेवा, समर्पण तथा एकता का संदेश देते हैं, हमारी सरकार इसी भाव के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नायब सैनी
06/05/2026
मानपुरा एप्रोच रोड जर्जर, चार साल में ही उखड़ी सड़क; विभाग की लापरवाही उजागर
06/05/2026
डीएनए साक्ष्य संकलन पर बिलासपुर रेंज की विशेष कार्यशाला… 200अधिकारी हुए प्रशिक्षित
06/05/2026
धनबाद वार्ड 3 का गुहिबंध बना बदहाली की मिसाल, दशकों से नाली और बुनियादी सुबिधा को तरसते लोगों की कहानी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!