
झालावाड़ 01 फरवरी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम सरगम 2026 में दिनॉक 31.01.2026 को महाविद्यालय के छात्र – छात्राओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । 4 दर्जन से अधिक प्रतियोगियों ने अपनी – अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से खचाखच भरे हॉल मे ज्यादा से ज्यादा तालियाँ बटोरने का प्रयास किया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि श्रीमान अजय सिंह राठौड जिला कलेक्टर झालावाड़ और विशिष्ट अतिथि श्रीमान प्रदीप सिंह राजावत सभापति नगर परिषद् झालावाड़ ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकल्याण मीना ने अतिथियों का साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह् भेंट कर स्वागत किया तथा श्रीमान प्राचार्य प्रो. रामकल्याण मीना ने श्रीमान जिला कलक्टर महोदय व सभापति के उत्तम कार्यो की प्रंशसा करते हुए स्वागत भाषण दिया।
जिला कलक्टर महोदय ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के विद्यार्थियो की क्रांतिकारी सोच एवं उत्साह की प्रशंसा की । विद्यार्थियो के जोश एवं जुनून को सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया । जिस दिशा में युवा आगे बढेगा उसी दिशा में देश आगे बढ़ेगा अतः युवाओं की दिशा एवं सोच का सही होना आवश्यक है। झालावाड़ जिले मे क्षेत्र एवं युवाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही मुहिम की जानकारी दी । अंग्रेजो भारत छोडो की तर्ज पर जिला कलक्टर ने शराबियों, असामाजिक तत्वों एवं सारी गंदगी से झालावाड़ छोड़ने की बात कही ।
नगर परिषद् के सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कॉलेज लाइफ विद्यार्थियो के जीवन में मील का पत्थर साबित होती है । तथा उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है । अन्त मे उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद् ज्ञापित किया इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में
संगीत मंच परिवार संस्थान झालावाड़ के अध्यक्ष असलम खान सिंगर उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, कोषाध्यक्ष धनीराम समर्थ, सदस्य कमल गुप्ता, रामलखन शर्मा उपस्थित रहे ।
एकल नृत्य में प्रथम स्थान गरिमा मेहता, द्वितीय स्थान पलक जॉगिड, तृतीय स्थान हिलोर चतुर्वेदी समुह नृत्य में प्रथम स्थान बादल एण्ड अंजली , द्वितीय स्थान पूजा एण्ड ग्रुप, तृतीय स्थान रजत एण्ड ग्रुप एवं हिलोर चतुर्वेदी एण्ड ग्रुप रहा । एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किरण मेहरा, द्वितीय स्थान पूर्वीण व्यास, तृतीय स्थान मेत्री सेन का रहा । कार्यक्रम के दोरान सभी की फरमाइश पर संगीत मंच परिवार संस्थान के अध्यक्ष असलम खान सिंगर ने पल पल दिल के पास गीत सुना कर माहौल को रंगीन बना दिया अनुशासन समिति एवं स्वागत समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी बनाते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन मे सहयोग किया ।
कार्यक्रम का संचालन हिलोर चतुर्वेदी, अब्दुल वाजिद, हर्षित व हर्षिता ने किया । कार्यक्रम मे डॉ. जी. के . मालवीया, प्रो. अजय कुमार गुप्ता, प्रो. विजय प्रताप सिंह, प्रो. इकबाल, प्रो. हमीद अहमद, डॉ. अर्जुमन्द कुरैशी, प्रो. अलका बागला, प्रो. प्रणव देव, डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, डॉ. राजकुमार गुप्ता, श्री मनीष सिंह चौहान, डॉ. सुमन खींची, डॉ. कमलेश कुमार वर्मा, डॉ . रेणु मीणा, डॉ . प्रमिला शर्मा, श्री फहीमुद्दीन, सुश्री मनीषा मीना, सुश्री प्रियंका गर्ग, सुश्री सोनम, श्रीमती हर्षा जायसवाल, श्री बालमुकुन्द मीना, डॉ . अशोक कुमार पाटीदार, श्री नरेन्द्र पुनियाँ, श्री सचिन जैन, श्रीमती सोनु खण्डेलवाल, श्री गिरिराज गुर्जर, श्री मुकेश कुमार मीना, श्रीमती अर्चना मीना, श्री राकेश ज्याणी, श्री अखलेश मीना, श्री भँवर लाल मीणा, श्री आशीष भार्गव एवं श्री मुकेश डेलू आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में डॉ . अशोक कंवर शेखावत ने धन्यवाद् ज्ञापित किया ।
