A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को 08 सूत्री अनुरोध सादर समर्पित, मुख्यमंत्री महोदय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कारवाही हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री महोदय एवं विधान परिषद के उपनेता माननीय विधान पार्षद श्री ललन शर्राफ जी का आभार।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को 08 सूत्री अनुरोध सादर समर्पित, मुख्यमंत्री महोदय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कारवाही हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री महोदय एवं विधान परिषद के उपनेता माननीय विधान पार्षद श्री ललन शर्राफ जी का आभार।

08 सूत्री अनुरोध

————————————

(1) बारसोई प्रखंड के एक मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाए, बलरामपुर प्रखंड के उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाए, साथ ही आबादपुर थाना एवं विघोर क्षेत्र में नये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराने की कृपा की जाए |

(2) कटिहार जिला अंतर्गत बलरामपुर प्रखंड,किरोरा पंचायत के बागडोगरा- बोचोमारा घाट, तथा बारसोई प्रखंड के कुचियामोर घाट,जमीरा-कस्वा टोली घाट,खुरादार घाट,सुधानी- कोटा घाट एवं शिकारपुर- बारहडांगा में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कराने की कृपा की जाए |

(3) बारसोई अनुमंडल के पौराणिक मंदिर गोरखनाथ धाम क्षेत्र में आयोजित महाशिवरात्रि मेला एवं श्रावणी मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने की कृपा की जाए |

(4) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत लोहागड़ा पंचायत के हज़रत बाबा शेर अली मजार का जीर्णोधार कराने की कृपा की जाए

(5) बारसोई अनुमंडल के सुधानी- कंधेला पटोल -बेलवाडांगी पंचायत – कर्णपुर पंचायत -भिमियाल पंचायत क्षेत्र के मध्य 02 नये विधुत पावर सब स्टेशन की स्थापना कराने की कृपा की जाए |

(6) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अवर प्रमंडल बारसोई को अपग्रेड करते हुए बारसोई मुख्यालय में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग प्रमंडल कार्यालय की स्थापना कराने की कृपा की जाए |

(7) बारसोई अनुमंडल के विधुत पावर ग्रिड को खपत अनुसार प्रतिदिन 50 मेगा वाट विधुत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की कृपा की जाए |

(8) बारसोई नगर पंचायत अंतर्गत स्टेट हाईवे 98 बारसोई थाना मोड़ में गोलम्बर की स्थापना कर शहीद शुभम सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराने की कृपा की जाए |

Barsoi Sabbir alam

Back to top button
error: Content is protected !!