A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और दो मासूमों को कुचला, चारों की माैके पर ही मौतदिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी और दो बच्चों को कुचल दिया। इसमें चारों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। इससे भारी जाम लग गया।

पाकबड़ा में हुआ हादसा – फोटो : । दिल्ली-हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पाकबड़ा थाने के सामने यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े परिवार को तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद बोलरो आगे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के दाैरान तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पाकबड़ा थाने के सामने काशीपुर थाना गंज, रामपुर निवासी फुरकान अपनी पत्नी सीमा और दो मासूम बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़े थे।इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने चारों को कुचल दिया। टक्कर के बाद बोलरो आगे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे धमाके जैसी आवाज आई। हादसे की भयावहता से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कार सवार घायलों देवेंद्र मिश्रा (निवासी सीतामढ़ी, बिहार) और सुनीता रानी (निवासी कपासी, थाना डिडौली, अमरोहा) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक फुरकान, उसकी पत्नी सीमा और दो बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटाकर थाने भिजवाया और यातायात को सुचारु कराया। सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!