A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोतीचक ब्लाक प्रमुख ने शानवी मेडिकल स्टोर का फीता काटकर किया उद्घाटन

मोतीचक ब्लाक प्रमुख ने शानवी मेडिकल स्टोर का फीता काटकर किया उद्घाटन

हाटा कुशीनगर , हाटा तहसील क्षेत्र में स्थित खोटठा बाजार में आज एक खुशी का माहौल देखने को मिला। विकास खण्ड सुकरौली के इस बाजार में शानवी मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

शानवी मेडिकल स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतीचक ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह शामिल हुईं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया। फीता कटते ही लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम पूरे विधि-विधान और सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोतीचक सुशील सिंह मौजूद रहे। वहीं प्रभारी अतिथि के रूप में किसान नेता अवधेश सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। इनके अलावा राममपरसन सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद कुमार यादव, कुनाल सिंह, कमलेश ओझा, विरेंद्र सिंह सैथवार (हाटा), जितेन्द्र त्रिपाठी, अनिल कन्नौजिया, मुन्ना सिंह, शशिधर सिंह, जितेन्द्र सिंह, रामप्रीत सिंह सहित कई क्षेत्रीय लोग और समाजसेवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शानवी मेडिकल स्टोर खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब दवाइयों के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने मेडिकल स्टोर के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ईमानदारी से लोगों की सेवा करें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। लोगों ने उम्मीद जताई कि शानवी मेडिकल स्टोर क्षेत्रवासियों के लिए लाभदायक साबित होगा। इस उद्घाटन के साथ खोटठा बाजार में एक नई सुविधा जुड़ गई, जिससे आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों में राहत मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!