A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

यहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

यहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी के अनुसार गिरादड़ा गांव के चौराहे पर गोशाला के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क के पास बाइक लेकर खड़े गिरादड़ा गांव निवासी आशुसिंह सोढ़ा (55) पुत्र नाथूसिंह सोढ़ा को टक्कर मारकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार आशु सिंह की दोनों वाहनों के बीच में टकरा जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को भी जब्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!