A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजकीय बालिका उ.मा.विद्यालय मे उच्च माध्यमिक परीक्षा मे उत्कृष्ट परिणाम देने वाली बालिकाओ का किया सम्मान

होनहार बेटिया सम्मान की हकदार - मेघवाल

होनहार बेटिया सम्मान की हकदार – मेघवाल

राजकीय बालिका उ.मा.विद्यालय मे उच्च माध्यमिक परीक्षा मे उत्कृष्ट परिणाम देने वाली बालिकाओ का किया सम्मान

पाली 1 अप्रेल शहर के शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र मे बुधवार को उच्च माध्यमिक परीक्षा मे उत्कृष्ट परिणाम देने वाली बालिकाओ का किया सम्मान किया गया।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा की ओर से कला एवं विज्ञान वर्ग के घोषित परीक्षा परिणाम मे विद्यालय की छात्राओ ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया। उन्होने बताया कि विज्ञान वर्ग मे खुशी ने 84, लक्षिता ने 75,कला वर्ग मे नितिशा ने 88.40, पायल ने 88, कल्पना ने 86, पलक राव ने 85,योगेश्वरी ने 82, शिखा ने 81, तनिशा प्रजापत ने 80, मोनिका एवं नेहा ने 79,जसोदा,पायल जोशी तथा गुंजन ने 78 एवं गीता, कोमल, खुशी ढाका ने 75 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया।

स्वागत कार्यक्रम मे संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल ने कहा कि होनहार बेटिया हमेशा सम्मान की हकदार होती है। इन मेघावी बालिकाओ ने जिन विपरित हालातो मे अपनी विलक्ष्ण प्रतिभा का जो हुनर दिखाया है उसके लिए वे साधुवाद की पात्र हैं। उन्होने कहा कि छात्राए कमियो को सुधारकर सफलता के नए आयाम स्थापित करे। कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य श्रीमती लेखनी शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा , अर्जुन सिंह ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद – कार्यक्रम मे श्रीमती भारती मालवीय,श्रीमती रोमा जोशी,श्रीमती पूजा खिडिया,महेशचंद्र शर्मा, श्रीमती शोभा करमचंदानी, नारायण प्रजापत, श्रीमती आशा राठौड,हरीश कुमार, श्रीमती स्वेता अरोडा,विरेन्द्र कुमार, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती सत्या प्रभा, श्रीमती कंचन व्यास, श्रीमती रजनीकांता, नागपाल सिंह राठौड, तरूण वागोरिया, सु.श्री प्रियांशी सैनी, कीर्तिमान, नवीन कुमार जैन, श्रीमती पूजा चारण आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!