A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय होडल में बड़ी धूमधाम से मनाया बालदिवस

प्रवीण कुमार संवाददाता होडल :राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, होडल में मनाया गया  बाल दिवस
पुनहाना मोड़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्रधानाचार्य राकेश बघेल और शिक्षकों द्वारा चारों साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।
एनसीसी ऑफिसर प्रभुदयाल हंस ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके बलिदान से अवगत कराने के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजित की गई।
अंग्रेजी प्रवक्ता धर्मपाल ने गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार द्वारा किए गए बलिदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गणित प्रवक्ता घनश्याम ने गुरु तेग बहादुर सिंह, गुरु गोविंद सिंह और चारों साहिबजादों अजीत सिंह, फतेह सिंह, जोरावर सिंह,जुझार सिंह के बलिदान पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने छोटे साहिबजादे और मुगल सेना नायक वजीर खान के संवाद प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने बताया कि हमारा इतिहास बलिदानों की गाथाओं से भरा हुआ है। समय-समय पर उनसे संबंधित दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य यही है कि विद्यार्थियों को उन बलिदानियों से परिचित करवाया जाए। उनके सर्वोच्च बलिदान से भारतवासी हमेशा प्रेरित हों और अपने पुनीत कार्यों से राष्ट्र की सेवा करें।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!