A2Z सभी खबर सभी जिले की

रासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह सैंथवार के तत्वाधान में पदाधिकारी ने पोखरभिंडा मे की बैठक

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

कुशीनगर ,मोतीचक ,स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखारभिंडा में राष्ट्रीय संस्थागारिक पार्टी के पदाधिकारी ने सुंदर पब्लिक स्कूल में एक बैठक कियाl

उक्त अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह सैथवार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में रासपा पूर्वांचल के प्रत्येक सीटों पर अपने प्रत्याशी को लड़ायेगी और सैथवार मल्ल समाज से रासपा के बैनर तले एकत्रित होने की अपील की l

जिला अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि आज के समय मे एक छत के निचे आने की जरूरत है l राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि गांव गांव संगठन खड़ा कर के आगामी चुनाव में रासपा ताल ठोकने का कार्य करेगा l

अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मनोज सिंह सैथवार ने कहा कि आज हर तरफ सैथवार समाज पर अत्याचार ही हो रहा है कोई इस समाज का सूद लेने वाला नहीं है, समाज को संगठित होने की जरूरत है l

उक्त बैठक में विजय सिंह इंद्रजीत सिंह शशि कुमार सिंह गुलाब सिंह ब्रह्मानंद मल्ल ब्रह्म सिंह चंदन सिंह वीरेंद्र सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!