A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकपूरथलाताज़ा खबरदेशपंजाबलुधियानासास नगर

लायंस क्लब मलोट (दा रेडिएंट) के 26वें आंखों के चेकअप और ऑपरेशन कैंपकी शुरुआत डॉ. बलजीत कौर कैबिनेट मंत्री पंजाब द्वारा की जाएगी।

लायंस क्लब मलोट (दा रेडिएंट) के 26वें आंखों के चेकअप और ऑपरेशन कैंपकी शुरुआत डॉ. बलजीत कौर कैबिनेट मंत्री पंजाब द्वारा की जाएगी। क्लब के पीआरओ मनोज असीजा और प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्विनी मक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 28 वर्षों से समाज सेवा को समर्पित लायंस क्लब मलोट (दा रेडिएंट) द्वारा इस वर्ष भी 26वां विशाल आंखों का चेकअप और ऑपरेशन कैंप 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। एडवर्डगंज अस्पताल (नारायणी वाला) में यह कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत कैबिनेट मंत्री पंजाब और इलाके की प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बलजीत कौर द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया लायंस आई केयर सेंटर जैतो के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आकृति बांसल और उनकी टीम द्वारा मरीजों की पूरे दिन जांच की जाएगी और ज़रूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन लायंस आई केयर सेंटर, जैतो में किए जाएंगे। ज़रूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन के बाद होने वाला चेकअप भी डॉक्टरों द्वारा मलोट में ही किया जाएगा ताकि मरीजों को आने-जाने की परेशानी से बचाया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!