
*वरिष्ठ अधिवक्ता हिंछलाल त्रिपाठी का दुखद निधन, मऊगंज में शोक की लहर*
मऊगंज।
अपने कार्य, व्यवहार और स्पष्टवादिता से समाज में विशिष्ट पहचान बनाने वाले मऊगंज जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष हिंछलाल त्रिपाठी का 86 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने अपने गृह ग्राम छिपिया, मऊगंज में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे अंतिम सांस ली।
जैसे ही उनके निधन का समाचार क्षेत्र में फैला, शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, शुभचिंतक, परिजन एवं रिश्तेदार उनके निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन दोपहर 2:00 बजे गृह ग्राम छिपिया में संपन्न हुआ, जहां उनके पुत्र प्रभात त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।
स्व. त्रिपाठी अपने मिलनसार स्वभाव, निष्पक्ष सोच और कानून के क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रहते हुए अधिवक्ताओं के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए और न्यायिक व्यवस्था में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण प्रसाद तिवारी, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती संतोष सिंह सिसोदिया, अधिवक्ता संघ मऊगंज के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद शुक्ला, नगर परिषद मऊगंज अध्यक्ष एडवोकेट बृजवासी पटेल, अधिवक्ता संघ हनुमना के अध्यक्ष राम रक्षा शुक्ला, पूर्व प्राचार्य गया प्रसाद मिश्रा, नरसिंह मिश्रा, सेवानिवृत्त रेंजर राम सहोदर मिश्रा, डॉ. रघुनंदन मिश्रा बिरहा, बालेंद्र शेखर मिश्रा, एडवोकेट भगवान प्रसाद शुक्ला, एम.पी. पांडे, अनिल तिवारी, प्रवीण सिंह तिवारी, उमेश दुबे, ए.के. गुप्ता (स्टांप वेंडर), किशोरी लाल गुप्ता, एडवोकेट अशोक मिश्रा, उमेश तिवारी, कौमुदी प्रसाद शुक्ला, गंगा प्रसाद शुक्ला, शिव प्रसाद मिश्रा, दुर्गा श्रीवास्तव, एडवोकेट सोमेश्वर प्रसाद मिश्रा, हरेराम द्विवेदी, एडवोकेट बृजेंद्र मिश्रा (हाईकोर्ट जबलपुर), आशुतोष पांडे (प्रतापगंज), विकास तिवारी (बरहटा), सेवानिवृत्त शिक्षक राम सुवन मिश्रा (सगरा), सुरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, पत्रकार आनंद मिश्रा, नंदकुमार मिश्रा, अमित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।







