वाराणसी: गंगा में इफ्तार के बाद अब ‘बीयर पार्टी’ का विवाद; नाव पर डीजे की धुन और छलके जाम

चन्दौलीवाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है. नाविक समाज के कुछ लोग परंपरा के अनुसार दशाश्वमेध घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला मंदिर तक शोभायात्रा लेकर जा रहे थे. इसी दौरान नाविकों ने नाव पर डीजे लगाकर तेज संगीत के बीच बीयर का सेवन किया और जमकर डांस किया.
यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.



