
विधायक भीमराज भाटी ने पेयजल और बसों का मुद्दा उठाया
पाली-जोधपुर रोड पर दो टोल टैक्स का मामला भी गरमाया*
पाली। जिला परिषद सभागार में आयोजित ‘दिशा’ की बैठक में पाली विधायक भीमराज भाटी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पाली-जोधपुर मार्ग पर संचालित दो टोल नाकों का मुद्दा विशेष चर्चा का विषय रहा, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
बैठक के दौरान जब पाली और जोधपुर के बीच संचालित दो टोल नाकों में से एक को हटाने की मांग रखी गई, तो आधिकारिक रिकॉर्ड और चर्चा में यह बात सामने आई कि इन टोल नाकों को हटाने में तकनीकी अड़चनें क्यों आ रही हैं। बैठक में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक ज्ञानचंद पारख और उस समय के अन्य जनप्रतिनिधियों की लिखित सहमति के बाद ही ये दोनों टोल लगाए गए थे? इसी पुरानी सहमति और अनुबंध के कारण वर्तमान में एक टोल को हटाने की प्रक्रिया में कानूनी और तकनीकी बाधाएं आ रही हैं?
विधायक भाटी ने बताया कि मंदिर के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत हैं। हेरिटेज ठेकेदार न मिलने के कारण अब नगर परिषद इस कार्य को जल्द ही पूर्ण कराएगी। विधायक भाटी ने रोहट क्षेत्र में पाइपलाइन के बजाय टैंकरों से पानी सप्लाई करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने PHED अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बांध भरने के बावजूद जनता को पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा? भाटी ने मांग की कि पाली डिपो को मिली नई बसों को चौराई क्षेत्र के रूट पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिले। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी पी चौधरी,विधायक भीमराज भाटी,केसाराम चौधरी,शोभा चौहान ने गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।



