
5/11/2025

व्यय प्रेक्षक महोदय प्रशांत रोकडे़ द्वारा मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा टीवी न्यूज़ चैनलों से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार एवं विज्ञापन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के पूर्ण अनुरूप संचालित हों।
उन्होंने मीडिया निगरानी टीम को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले राजनीतिक दलों के विज्ञापनों, पोस्टों एवं वीडियो पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनुचित या आचार संहिता उल्लंघन संबंधी सामग्री पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
व्यय प्रेक्षक महोदय ने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मीडिया को पारदर्शिता, संतुलन और वस्तुनिष्ठता के साथ अपनी भूमिका निभाना जरूरी है।




