

दुद्धी सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
5 सितंबर शिक्षक दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में आज 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस पर वन प्रभाग बाघडू के विश्राम गृह में गर्जन राम वन क्षेत्र अधिकारी दुद्धी एवं पूर्व विधायक हरिराम चेरो द्वारा गुरु के सम्मान में “एक पेड़ गुरु के नाम ” पौधा रोपण कर शिक्षक रामरक्षा (सहायक अध्यापक) कंपोजिट विद्यालय दिघूल को सम्मानित किया। अवसर पर दुद्धी वन रेंजर के वन दरोगा हीरालाल , माधव राम ,अनिल सिंह ,सुरेंद्र यादव ,कन्हैया लाल, वनरक्षक सूरज यादव ,अनिल कुमार, राम उग्र शंभू नाथ ,सेवानिवृत नारायण गुप्ता , अमरनाथ प्रजापति, प्रदीप कुमार, अंबिका प्रसाद ,अशोक कुमार, संजय,चंद्रशेखर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।








