
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा: राज्य के जेल महानिरीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को नगर ऊंटारी उपकारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम द्वारा किया गया।
टीम ने कारा परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल संचालन शुरू करने से पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता ने जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जाए।

इस मौके पर प्रोबेशन ऑफिसर चंद्रमौलि सिंह, सेक्शन ऑफिसर आशीष जायसवाल समेत मंडल कारा गढ़वा के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








