A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी के पोस्ट आफिस तिराहे स्थित कंदेले परिवार में सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। पारंपरिक परिधान में सजकर महिलाओं व पुरुषों ने पोस्ट आफिस तिराहे से श्री राम जानकी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर नगर हर-हर महादेव व बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। राम जानकी मंदिर प्रांगण के समीप से कथा व्यास पंडित सचिन शास्त्री जी की ढोल-नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर भव्य आगवानी की गई। कलश यात्रा पुनः पोस्ट आफिस तिराहे स्थित कथा स्थल पहुंची जहां पुरोहित सियाराम शास्त्री जी ने गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मुख्य यजमान गिरजा देवी कंदेले ने पूजा-अर्चना की। बाद में कथावाचक पंडित सचिन शास्त्री जी महाराज ने शिव महापुराण कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ज्ञान का भंडार बढ़ता है। कथा में अनिल कंदेले, महेश कंदेले, राजेश कंदेले, प्रदीप कंदेले, संदीप राय, साकेत कंदेले, रामकुमार बर्मन, सुनील जैन, हर्ष कंदेले, राजू अग्रवाल, कंछेदी पटेल, मुकेश कंदेले, कृष्ण कांत शुक्ला, राशु कंदेले, नरेश साहू, सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!