A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए विधायक लारिया

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने नेहा नगर, रजाखेड़ी स्थित जैन मंदिर पहुंचकर श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित कर मुनि संघ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन में भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक, अर्घ्य चढ़ाना और विश्व शांति के लिए महायज्ञ शामिल था। यह विधान और यज्ञ अष्टानिका महापर्व जैसे शुभ अवसरों पर आयोजित किए जाते हैं, जो सिद्ध भगवान की आराधना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!