
दुःख की इस घड़ी में पूरा निषाद पार्टी परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है -जय प्रकाश निषाद
विधानसभा मेंहदावल ग्राम कुसौना कला निवासी सोनू निषाद के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की खबर सुनते ही निवर्तमान सांसद बड़े भैया Er.Praveen Nishad जी के निर्देशानुसार तत्काल कुसौना पहुँच कर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय,क्षेत्राधिकारी मेंहदावल महोदय और थाना प्रभारी मेंहदावल महोदय के उपस्थिति में शोकाकुल परिजनों का ढांढस बँधाया साथ ही साथ पुलिस और फ़ारेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करवाया तथा पोस्टमार्टम हेतु डाक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफ़ी हेतु निर्देशित करवाया तत्पश्चात पोस्टमार्टम हेतु शव को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया । पीड़ित परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में निषाद पार्टी का एक एक कार्यकर्ता खड़ा है इसके लिए भी उन्हें आश्वस्त किया है । पुलिस अधीक्षक महोदय को नि.सांसद जी ने सख्त से सख्त कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित भी किया है ।



