A2Z सभी खबर सभी जिले की

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज।

महराजगंज:- संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश –

महराजगंज – संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें पुलिस और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी पुलिस संबंधी शिकायतों का स्वयं अवलोकन किया और संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संवेदनशील मामलों पर विशेष जोर

एसपी ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध जैसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत-

एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, ताकि पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

मौके पर ही हुआ कई मामलों का समाधान –

जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Back to top button
error: Content is protected !!