
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत् विद्यालय में ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन
युवा पीढ़ी को जागरूक होना बहुत जरूरी है तभी किसी भी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
सड़कों पर हर दिन सैकड़ों लोगों की मौतें हेलमेट नहीं लगाने से हो रही है.यातायात नियमों का पालन करें, (दलपत खिंची )
पाली : राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जाेधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन के श्रीकांत के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोटीला एवं सिणगारी
में प्रधानाचार्य मंजुलता बरहट एवं पीईईओ शंकर सोनी की उपस्थित में किया इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने ने बताया कि प्रत्येक दिन सैकडो लोग सड़क दुघर्टना में अपनी जान गंवाते है कारण यातायात नियमों की अवहेलना जो बहुत चिंता का विषय है जिसने लगभग सत्तर प्रतिशत बिना हेलमेट एवं हाई स्पीड से वाहन चलाने वाले शामिल हैं साथ ही सड़क सुरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
जिससे बच्चे पूरी तरह रोड सेफ्टी के नियम जान सकेंगे इस मौके पर व्याख्याता रंजिता शर्मा ने कहा कि हमें यातायात के नियमों का पालन कठोरता से कर दूसरों को भी जागरुक करना चाहिए जिससे आने वाले समय में दुर्घटनाओं में कमी हो सके इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
दिनांक 12/03/2025
दो











