A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोरामगढ़सड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाज और राजनीतिसरायकेलास्थानीय समाचार

सड़क हादसे में घायल हुए मोर्चा के युवा नेता दीपक प्रताप देव, मेडिका रांची में भर्ती

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता दीपक प्रताप देव सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता दीपक प्रताप देव सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल दीपक देव को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल रेफर किया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।सूत्रों के अनुसार, दीपक प्रताप देव को सिर और पैर में चोटें आई हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी तुरंत मेडिका अस्पताल पहुंचे और उन्होंने दीपक प्रताप देव का हालचाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का आग्रह भी किया।

हादसे की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल में उमड़ने लगी। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसके पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!