A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निवारण करें अधिकारी : एसडीएम मोहित कुमार

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
स्थान कालावाली
जिला सिरसा
समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निवारण करें अधिकारी : एसडीएम मोहित कुमार
सिरसा, 02 अप्रैल।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में वीरवार को उपमंडल कालांवाली में एसडीएम मोहित कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। लघु सचिवालय सिरसा में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी। आयोजित इस समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई।
एसडीएम मोहित कुमार ने अधिकारियों से कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द, सरल और पूरी पारदर्शिता के साथ करना है ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी या कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का प्रयास है कि हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निपटारा हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। समाधन शिविर में आने वाली शिकायतों का निवारण तत्परता से प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। डीडीपीओ बलजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक समाधान शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!