A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सर्व हिन्दू समाज का निर्णय : यहां धुलंडी पर निकलेगी गांवशाही गेर, अगले दिन भगवान कृष्ण व बलराम बांटेंगे खर्ची

सर्व हिन्दू समाज का निर्णय : यहां धुलंडी पर निकलेगी गांवशाही गेर, अगले दिन भगवान कृष्ण व बलराम बांटेंगे खर्ची

Pali News : पाली शहर में धुलंडी पर गांवशाही गेर निकाली जाएगी। उसके अगले दिन श्याम संग होली का आयोजन होगा। जिसमें भगवान कृष्ण व बलराम शहरवासियों में गुलाल के रूप में खर्ची बांटेंगे। इसका निर्णय गुरुवार शाम सांसद सेवा केन्द्र में सर्व हिन्दू समाज की बैठक में किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि परम्परा के अनुसार पुष्करणा समाज गेर शाम को जोधपुरिया वास की बारी तक आएगी। वहां से यह गेर गांवशाही गेर में तब्दील होगी। जो परम्परा के अनुसार प्यारा चौक से पास होगी। इसके अगले दिन पूर्व में निकाली जाने वाली सवारी की जगह श्याम संग होली का आयोजन होगा। जिसमें भगवान कृष्ण व बलराम शहरवासियों में खर्ची बांटेंगे। बैठक में पुष्करणा समाज अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, कैलाश टवाणी, ओम दायमा, विनोद पित्ती, शंभुलाल शर्मा, रामकिशोर साबू, शिव प्रजापत, महेन्द्र बोहरा, नरेश ओझा, अम्बालाल सोलंकी सहित शहरवासी मौजूद रहे।

पिछली बार वापस लौटी थी गेर

पिछले साल पुष्करणा समाज की गेर धुलंडी के दिन तय समय पर जोधपुरिया वास की बारी के बाहर पहुंची थी। वहां काफी इंतजार के बाद भी वह गांवशाही गेर में तब्दील नहीं हो सकी थी। इस पर गेर वापस जोधपुर वास के मुख्य द्वार से बाहर निकलकर गुजरी थी। इसके अगले दिन निकलने वाली सवारी भी नहीं निकाली थी। इसका कारण यह था कि गेर पास हुए बिना सवारी नहीं निकलती।

Back to top button
error: Content is protected !!