A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागा ग्रुप के ठगी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कारवाई हेतु सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ओर विधायक निखिल मदान को ज्ञापन दिया citu संगठन अध्यक्ष

02/04/2025
हरियाणा सोनीपत_ सागा ग्रुप के हयूमन वेलफेयर क्रेडिट & थ्रिफ्ट कॉपरेटिव सोसायटी द्वारा पूरे हरियाणा में 70 हजार करोड़ रूपए की ठगी बारे ओर ऐसी सोसायटियों पर कड़े कदम उठाने और बड्स एक्ट 2019 जो संसद में पूर्ण बहुमत से पास बिल है उसके तहत 180 दिन में जनता से ठगी ग्ई राशि को वापिस करवाने बारे ओर इस ठगी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कारवाई हेतु ज्ञापन CITU संगठन से अध्यक्ष सोनीपत से आनंद जी, किसान नेता शारदानंद सोलंकी जी,ह्यूमन सोसायटी एजेंट एंड निवेशक पीड़ित संघर्ष समिति के सयोजक पवन कुमार सहयोजक विपुल अंतिल,बालकिशन त्यागी,विकाश, बलबीर, अमित अंतिल, हरी किशन,सुनील,गुलाब,सुभाष, संगीता सभी ने आज सोनीपत में 15 सेक्टर अग्रसेन चौक से जुलूस निकाला ओर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ओर विधायक निखिल मदान को ज्ञापन दिया,सोनीपत वासी ओर हरियाणा वासी गण आपके सदर्भ में एक गभीर मामले की ओर ध्यान कराना चाहते है, जिसकी वजह से पूरे हरियाणा में आर्थिक व जान माल, एक दूसरे पर शोषण व एक दूसरे में रजिंश बनना ओर बेरोजगारी ओर आत्महत्या जैसी भयानक समस्या आई हुई है इस सोसायटी में बेरोजगारी व ज्यादा प्रचार–प्रसार के चलते इसमें हजारों लाखों की संख्या में सदस्य बनाए, जो अपना व अपने जानकारों को सदस्य बनाकर ही इसमें निवेश करते थे,जिनका संचालन चेस्ट ब्रांचों द्वारा किया जाता था चेस्ट ब्रांचों के नीचे (CP)–सदस्य लाखों की संख्या में व लगभग 250 संविदा केन्द्र पुरे हरियाणा में खुले हुए थे, ये सोसायटी बैकिंग पैनल कि तरह से और पोंजी स्कीम की तरह काम करती थीं जिसमें नए कस्टमर से लुभानी ओर 5 साल में डबल जैसी निवेश पॉलिसी के जरिए रूपए लेकर लगभग 30% अपने पास रखकर पुराने कस्टमर को पॉलिसी पूरी होने पर मिच्योरटी के रूप में रूपए दिए जाते थे,सोसायटी ने 3/12/2024 से 9/12/2024 तक सोसायटी ने अपना सारा काम काज, ऐप॰ सोफ्टवेयर, व आनलाईन प्लेटफार्म व बचाव के लिए सारे साक्ष्य व सबूत नष्ट कर दिए है और एक सुयोजित तरीके से ठगी की गई है सोसायटी के नाम पर ओर मैन अधिकारियों में से अभी 1 दोषी हरियाणा व 1 UP की जेल में बन्द है, व बाकी अभी पकड से बाहर है ।
इन्होंने 7 वर्षों से अधिक समय तक विश्वास जीतकर लगील व बैंकिंग प्रणाली की तरह सोची समझी संगठित तरीके से ठगी की है इसमे पुरे हरियाणा राज्य से लाखों हजारों की संख्या में जनता प्रभवित हु्ई है और इसमें सभी निवेशको में जनता, CP एजेंट, व संविदा – केंद्रों को रूपए ज्यादा निवेश करने के कारण बहुत परेशानी हुई है
इसमें निवेश किए गए रुपए चेस्ट ब्रांचों में अधिकतर कैश रुपए जमा करने पर पूरा जोर दिया जाता था इसमे डाक्युमेन्ट के नाम पर सिर्फ CP एजेंटों व सुविधा केन्द्रों को फंसाया जा सकता है, जोकि निदोष है और 2—4 को छोड़कर बाकी सभी बेकुसूर है। और हम सभी की बिना जानकारी के ये अपराध सयोजित तरीके से ठगी द्वारा किया गया है,
सोसायटी के मैन A/C बैक खातों में रूपए कम जमा होकर बड़े लीडरों दवारा चेस्ट ब्रांचों द्वारा हवाले से इस रूपए को भारत व दूसरे देशों में भेजा गया है इसकी भी जानकारी हमें अभी हुई है यह सोसायटी MSCS/CR/476/2012 एक्ट 2002 के तहत कृषि मन्त्रालय से पंजीकृत व सहकारीता मन्त्रालय द्वारा रजिस्टर्ड है,
इसमे चेस्ट ब्रांचों हरियाणा द्वारा व बड़े लीडरों द्वारा व अन्य मैनजमेंट हैड आफिस इन्दौर MP दूवारा आपरेट किया जाता था इसमे सुविधा केन्द्रों व निवेशक व एजेंटों से ज्यादा ठगी हुई है जैसे सुविधा केन्द्र से 50 – 60 हजार पर मंथ मैन्टीनेस खर्च व 2 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट व बैंक तर्ज पर सुविधा केंद्र अपडेट ओर सभी खर्च स्वयं वहन करने की प्रक्रिया थी डसमें डिजिटल ऐप व साफ्टवेयर के द्वारा डिजिटल पॉइंट लेकर निवेश के लिए कैश को चेस्ट ब्रांचों पर जमा किया जाता था. फिर डिजिटल पॉइंट द्वारा अलग अलग स्कीमों में जैसे RD, FD, सुकन्या योजना, आयुषमान प्लान, सेविंग अकाउण्टस्, ATM जैसी पॉलिसी में निवेश किया जाता था
ठगी की ज्यादा जानकारी हरियाणा के बडे लीडरो (कोर टीम हरियाणा) व चेस्ट ब्रांच संचालको के पास है इन पर कारवाई की जायें व cp एजेंटों सदस्य को ओर सुविधा केन्द्रों से डाटा व सबुत इक्ट्ठा करे व बेकसुरो CP एजेंटों व सुविधा केन्द्र संचालकों को डराया व धमकाया ओर पुलिस द्वारा जबरदस्ती से रिकवरी के लिए दबाव ना डाला जाए व झूठे मुकदमो में किसी को न फसांया जाए क्योंकि बगैर इनकी जानकारी के ये अपराध हुआ है इसमे नि॰ लिए व्यक्तियो के नाम॰ पते व पद व फोन नंबर है जो यहां पर मैन दोषी है
(1 ):– हरियाणा सोसायटी हैड –आकाश श्रीवास्तव, निवासी अबांला व फिलहाल चंडीगढ़
(2) हरियाणा हैड–पप्पू शर्मा, निवाशी न्यू मुखीजा कॉलोनी पानीपत, चेस्ट ब्रांच सचालक बाबरपुर पानीपत हरियाणा
(3) हरियाणा हैड – बिजेन्द्र रुहल, निवासी गांव मच्छरौली समालखा पानीपत, चेस्ट ब्रांच संचालक
(4) हरियाणा हैड – संचेत सागवान, निवासी रोहतक, चेस्ट ब्रांच सचालक रोहतक
(5) हरियाणा ओर दिल्ली चेस्ट ब्रांच सचालक– रामकुमार झा, निवासी ऊंझा रोड, फिलहाल TDI city C 235 पानीपत,
(6) कम्पनी क्लर्क – शबाब हुसैन, कबाड़ी मार्किट लखनउ UP,
(7) मैनेजमेंट हैड आफिस – नरेन्द्र नेगी, इंदौर, डिजिटल ऐप पांईट देख रेख,
(8) बैँकिंग मैनेजमेंट हैड ऑफिस –परिक्षित पारसे, इदौर MP, ATM व केश देख रेख,
(9) फण्ड एडवाजर मैनजर हैड आफिस – RK SHETTY ( राधा कृष्ण शेट्टी )- निवासी मुंबई
(10) ट्रेनर हैड ऑफिस– (1)राजेश टैगोर व (2)सजय मुदगिल निवासी भजला हिमाचल-
(11) प्रचार–प्रसार हैड ऑफिस – श्रेयस तलपडे व आलोकनाथ अभिनेता एक्टर
(13) MD हैड ऑफिस= समीर अग्रवाल, नवी मुंबई व फिलहाल दुबई निवासी –
(14) P.A हैड ऑफिस = पकज अग्रवाल MP इंदौर्, फिलहाल दुबई निवासी-
ये सभी उपरोक्त व्यक्ति मैन इस ठगी में कर्ताधर्ता है इनके खिलाफ जल्द कारवाई करे,शोषण और रंजिश, एक दुसरे में भय का माहोल ओर आत्महत्या जैसी समस्या जो बनी हुई है व लाखों CP सदस्य एजेंट बेरोजगार हुए है CBI ओर Ed जैसी एजेंसी द्वारा जांच करके कारवाई की जाए व दोषीयों को सजा व निवेशकों को उनके निवेश किए रुपए वापिस दिलवाए जाए इस परेशानी पर कारवाई करवाने व हल निकालने के लिए ओर हमारी चिंताओं को सुनने के लिए व समय निकालने के लिए धन्यवाद, ओर हम सभी इस मामले पर आपसे प्रतिक्रिया प्राप्त करने की आशा करते हैं i

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!