मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:जमीनी विवाद में पीट-पीट कर युवक की हत्या.

Oplus_131072

 

सिंगरौली:जमीनी विवाद में पीट-पीट कर युवक की हत्या.

मृतक पूर्व में कलेक्टर, एसपी व टीआई एवं एमपीईबी में किया था फरियाद, मृतक की पत्नी की हालत नाजुक।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली । कोतवाली बैढ़न के समीपी संत जोसेफ विद्यालय के पास बिलौंजी में आज शनिवार की सुबह तकरीबन 9 बजे जमीनी विवाद और किराएदार के मामले को लेकर एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वही मृतक की पत्नी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की माने तो पूरी घटना की कहानी मृतक के घर में किराए से रहने वाली एक महिला ने रची है। जबकि राजेश शाह मृतक घटना के पूर्व कोतवाली टीआई को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दे चुका था, इसके बावजूद पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज इतनी बड़ी घटना घटित न होती।
पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजेश शाह पिता शिव प्रसाद शाह उम्र 30 वर्ष निवासी खोखरी, हाल मुकाम बिलौंजी के रूप में हुई है। राजेश शाह का अपने चचेरे भाई महेंद्र शाह से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं मृतक के घर में किराए से रह रही रीवा की महिला अरुणा सिंह का भी विवाद चल रहा था। जहां आज शनिवार की सुबह इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जब महेंद्र शाह उसके परिजन तथा किराएदार अरुणा सिंह और उसका बेटा अनीश सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर राजेश शाह और उसकी पत्नी पूजा शाह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जमकर मारपीट की, जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी उमेश प्रजापति और कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहां परिजनों और स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही कोतवाली पुलिस, एसपी एवं कलेक्टर और बिजली विभाग में शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो यह घटना टाली जा सकती थी।
वहीं इस सनसनीखेज अपराध मामले में छ: आरोपियों में से पांच आरोपी मनीष शाह, देवमती शाह, प्रभावती शाह, अरुणा सिंह और अनीश सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महेंद्र शाह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि राजेश शाह के घर में एक रीवा की महिला अरुणा सिंह जबरन रह रही थी और राजेश को परेशान करती थी। किराया मांगने पर घर का किराया नहीं देती थी। जब किराए की मांग करता था तो फसाने की धमकी देती थी। जिसकी शिकायत मृतक राजेश शाह ने पूर्व में कोतवाली पुलिस और एसपी से की है, यहां तक कि कलेक्टर के जनसुनवाई में भी यह मामला पूर्व में पहुंच चुका था। कई दफा शिकायत करने के बाद भी कोतवाली पुलिस उक्त महिला के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। घटना कारित होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस और टीआई किराएदार महिला का पक्ष लेते थे। यही वजह थी कि महिला किसी से नहीं डरती थी और आज यह घटना घटित हो गई।
बैढ़न के एमपीईबी जेई पर भी दर्ज हो मामला
राजेश शाह की हत्या होने के बाद उसके परिजनों ने जो साक्ष्य दिखाया उपस्थित लोगों को चौंका दिया। क्योंकि 24 मार्च को कलेक्टर और एसपी से राजेश शाह ने शिकायत किया था कि मेरे बिना सूचना के मेरे घर में किराएदार अरुणा सिंह के कहने पर विद्युत विभाग के बैढ़न जेई ने कनेक्शन करवाया है। मृतक के परिजनों ने कहा कि जेई ने कहा था कि जाओ जहां जाना हो, जब हम चाहेंगे तभी कनेक्शन कटेगा। शायद यही वजह थी कि बिजली विभाग के यहां शिकायत करने के बावजूद बिजली का कनेक्शन नहीं काटा था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और इसी मामले के चलते हत्या हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एमपीईबी जेई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!