A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीआरसी लक्ष्मणझूला में ब्लॉक कार्यकारिणी यमकेश्वर राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा विकासखंड यमकेश्वर के सेवानिवृत्त शिक्षकों*

भानु पांडे जिला संवाददाता हरिद्वार

सीआरसी लक्ष्मणझूला में ब्लॉक कार्यकारिणी यमकेश्वर राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा विकासखंड यमकेश्वर के सेवानिवृत्त शिक्षकों*

*श्री राजेश कुमार जी प्रवक्ता अंग्रेजी रा इ का मोहनचट्टी*

*श्री देवराज सिंह रावत जीप्रवक्ता भूगोल रा इ का दिउली*

*श्री प्रभाकर बाबुलकर जी प्रवक्ता भौतिक विज्ञान रा इ का दिउली*

*श्री गुलशन शर्मा जी प्रवक्ता भौतिक विज्ञान रा इ का गंगाभोगपुर*

*श्री राकेश जोशी जी प्रवक्ता गणित रा इ का गंगाभोगपुर* *का सम्मान समारोह आयोजित किया गया l जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर श्री के एस टोलिया जी द्वारा सभी सेवानिवृत्त गुरुजनों के साथ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया l ब्लॉक अध्यक्ष सुमन प्रकाश भट्ट और ब्लॉक मंत्री गिरीश उपाध्याय जी द्वारा सभी शाखा अध्यक्ष और मंत्री महोदयों के साथ मिलकर खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय और सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण और शाल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया l इस अवसर पर श्री प्रभाकर बाबुलकर जी ने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी Gic दिउली में जब तक अध्यापक उपलब्ध नहीं हो जाते तब तक अपना अध्यापन कार्य जारी रखना चाहते हैं l श्री राजेश कुमार जी ने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद वे और अध्ययन करना चाहते हैं और LLB करेंगे l श्री देवराज रावत जी ने कहा कि एक अध्यापक को सदैव अध्ययनशील होना चाहिए l इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सभी सेवानिवृत्त गुरुजनों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थित संगठन के सदस्यों के समक्ष विद्यालयों में गिरती छात्र संख्या पर भी चिंता जताई l*

*कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविन्द गौड़ जी द्वारा किया गया l*

*इस अवसर पर रा इ का दिउली के प्रधानाचार्य डॉ नन्द किशोर गौड़ और रा इ का हीराखाल के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार रयाल जी जिला कार्यकारिणी पौड़ी में प्रवक्ता श्रीमती अनिता बोठियाल जी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री सतेन्द्र चमोली पूर्व जिला संगठन मंत्री श्री राजेश भट्ट जी, रोहित चौहान, श्रीमती रजनी बिजलवान, श्रीमती रश्मि गुप्ता श्री उमेश चंद्र राठौड़,श्री अनुसूया प्रसाद जोशी,श्री संतोष व्यास जी श्री नागेन्द्र भट्ट जी और समस्त शाखाओं के शाखाध्यक्ष एवं शाखा मन्त्री उपस्थित रहे l*

Back to top button
error: Content is protected !!