A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सुबह छाया रहा कोहरा, धूप भी नहीं दिला सकी ठंड से राहत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

अंबेडकर नगर
जिले में ठंड से आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने से ठंड से लोगों को मामूली राहत मिली। तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि दर्ज की गई।
सुबह के समय कोहरे की वजह से छोटे-बड़े वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दो घंटे का सफर वाहन चालकों को चार घंटे में तय करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
सर्दी के इस मौसम में घर से वही लोग बाहर निकले, जिन्हें बहुत जरूरी काम रहा। जरूरी काम नहीं होने की स्थिति में लोग अलाव के पास या फिर रजाई के अंदर ही दुबके रहे। सुबह साढ़े नौ बजे धूप निकलने पर कोहरा तो हट गया, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। दोपहर बाद कभी धूप निकल आती तो कभी आसमान में काले बादल छा जाते। यह स्थिति पूरे दिन रही।

न्यूनतम तापमान गिरने से बढ़ी ठंड
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 3.4 किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और आगे भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की आशंका है।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!