A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्वास्थ्य जागरूकता हेतु किया गया ट्रांसेक्ट वाक और सोसल मैपिंग

आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को AWC-193,जलालपुर,बेलछी में GAVI प्रोजेक्ट के तहत नियमित टीकाकरण के जागरूकता के लिये पूरे गांव का भ्रमण कर गांव में सुविधाओं एवं टीकाकरण के लिए अवरोध का अवलोकन किया गया।
जिसके दौरान PCI के प्रखंड समन्यवयक नवकुंज कुमार के सहयोग से स्वास्थ्य उपकेंद्र सकसोहरा,बेलछी में पदस्थापित ANM, सुधा कुमारी व सुमिन्त्रा देवी,क्षेत्र की आशा पुष्पा कुमारी,आंगनवाड़ी सेविका मिन्ता देवी,सहायिका निर्मला देवी,AF अर्चना स्नेही,जीविका से MRP ब्यूटी कुमारी, CNRP नीलम कुमारी,मुस्कान ग्राम संगठन की CM शारदा देवी व विभा कुमारी,अध्यक्ष-शोभा देवी,सचिव-रंजना देवी,कोषाध्यक्ष-रीना देवी, समूह के सदस्यों के साथ साथ अन्य ग्रामीणों के द्वारा पूरे गांव का भ्रमण किया गया एवं इनकार लाभार्थियों के परिवारों से मिलकर बच्चों के नियमित टीकाकरणके लिये प्रेरित किया गया।गांव का भ्रमण आंगनबाड़ी केंद्र से प्रारम्भ किया गया व शिवमंदिर होकर पानी टंकी होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुये पुनः आंगनवाड़ी केंद्र पर सभी लोग एकत्रित हुये एवं वहां पर भ्रमण के अनुसार एवं शामिल लोगों के द्वारा चार्ट पेपर पर सामाजिक मानचित्रण तैयार किया गया।
वहां पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि नियमित टीकाकरण को लेकर गांव में जिस प्रकार की भी भ्रांतियां हो उसे दूर करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा इसके साथ ही इनकार परिवार वालों टीकाकरण के महत्व एवं 12 तरह के बीमारियो से बचाव के बारे में समझा कर बच्चों को टीकाकरण करवाना हम सभी की जिम्मेदारी ताकि हमारा समाज स्वस्थ्य हो तथा हमारे गांव  के बच्चे को कोई बीमारी ना हो।

Back to top button
error: Content is protected !!