
हरिद्वार में नए नाम और नए रूप के साथ भव्य शुभारंभ जनता को मिलेगी बिना कलर केमिकल की शुद्ध खाने के अनेकों व्यंजन
ज्वालापुर रोड ऋषिकुल जमुना पैलेस से पहले स्थित पासी आइसक्रीम स्टूडियो नए नाम और नए रूप के साथ जिसका आज भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिष्ठित अतिथियों तथा बड़ी संख्या में आइसक्रीम प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। आधुनिक तकनीक के सहयोग से शुद्ध दूध, मख़न तथा ड्राई फ्रूट्स से तैयार की गई स्वादिष्ट कुल्फी और आइसक्रीम की अनेक आकर्षक वैरायटी ने सभी का मन मोह लिया।
दुकान में ग्राहकों के लिए 11 से अधिक विशेष कुल्फी फ्लेवर्स सुलभ दामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही शाही रबड़ी मलाई कुल्फी, जो अपने गाढ़े स्वाद और पारंपरिक मिठास के कारण लोगों को बेहद पसंद आई। इसके साथ ही आम की खास कुल्फी, रॉयल चॉकलेट बेरी, स्ट्रॉबेरी कुल्फी, मीठा गुलकंद पान कुल्फी, मस्त सीताफल कुल्फी, नवाबी ड्राई फ्रूट कुल्फी, राजवाड़ी कुल्फी, सुनहरी रस मलाई कुल्फी तथा शुगर फ्री अंजीर-बादाम रॉयल कुल्फी जैसी अनेक शानदार वैरायटी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
इस अवसर पर रूबेंज़ ब्रांड के फाउंडर एवं ओनर देवेंद्र पासी, को फाउंडर तमन्ना पासी तथा को फाउंडर रूबेन पासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।आज रूबेंज़ आइसक्रीम ब्रांड का भी लांच हुआ है उन्होंने बताया कि ग्राहकों को शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता के साथ आधुनिक फ्लेवर का अनूठा अनुभव देना उनका मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्राहकों ने विभिन्न फ्लेवर्स का स्वाद लेकर इसकी गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद की सराहना की।शुभारंभ समारोह में उपस्थित लोगों ने इस नई आइसक्रीम शॉप को क्षेत्र के लिए एक शानदार सौगात बताया। स्वाद, शुद्धता और किफायती दामों का यह सुंदर संगम निश्चित रूप से हरिद्वार और ज्वालापुर क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रहा है।











