A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

हाथो में किताब,भविष्य की ओर बढ़ते कदम, सारिका का बच्चों को निमंत्रण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के आगाज के साथ ही शिक्षा की अलख जगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी कड़ी में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित नवाचारी विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने अपने अनूठे अंदाज में बच्चों को स्कूल की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। सारिका घारू ने नन्हे-नन्हे हाथों में किताब लेकर स्कूल चलें हम गीत के मधुर संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को आज (1 अप्रैल ) से आरंभ प्रवेशोत्सव के लिए आमंत्रित किया है। सारिका घारू न केवल एक संदेश दे रही हैं, बल्कि संगीत के माध्यम से प्रवेश उत्सव को एक पर्व के रूप में मनाते हुए शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प दोहरा रही हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम मे अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाए । सारिका घारू ने कहा कि इस आह्वान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखना है।न

Back to top button
error: Content is protected !!