होडल में सैनी समाज की धर्मशाला में आज सैनी समाज के प्रधान और उप-प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
आयोजित बैठक के दौरानसैनी समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से रोहतास सैनी को सैनी समाज का प्रधान, शशि भूषण सैनी को उप-प्रधान और एजेंट सैनी को विशेष मुख्य कार्यकर्ता चुना।
ब्रेकिंग न्यूज़ | वंदे भारत न्यूज़/प्रवीण कुमार होडल (पलवल ) हरियाणा 15/3/2026 सैनी समाज की धर्मशाला में आज सैनी समाज के प्रधान और उप-प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही और पूरे उत्साह के साथ किया गया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया होडल शहर में सैनी समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से रोहतास सैनी को सैनी समाज का प्रधान, शशि भूषण सैनी को उप-प्रधान और एजेंट सैनी को विशेष मुख्य कार्यकर्ता चुना।चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस मौके पर राष्ट्रीय सैनी संस्था के कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी, रोशन लाल सैनी, रामेश्वर सैनी, के.एस. सैनी, ओम प्रकाश सैनी, मूल सैनी, रोशन सैनी, शिवराम सैनी, सियाराम सैनी, गोविंद राम सैनी, श्याम सैनी, करतार सैनी, निरोती सैनी, नेपाल सैनी, रतन सिंह सैनी और बदन सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ढोल-बाजों पर नृत्य कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। वहीं होडल की मशहूर यूट्यूबर ममता सैनी ने अपने पति रोहतास सैनी के प्रधान बनने पर खुशी जाहिर करते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
अंबाला के बराड़ा के नज़दीक गांव सिंबला के पास से अंबाला की एसटीएफ टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्पेशल टास्क फोर्स ने लगभग दो किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी बराड़ा से अंबाला की तरफ आ रहे थे। आरोपियों को एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने एक बैग बरामद किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से करीब 2 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। एसटीएफ ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है। ये तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी गांव कंबासी का, दूसरा आरोपी अजमेर का और तीसरा आरोपी मेरठ का रहने वाला है। एसटीएफ का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से और क्यों लाए थे। इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वो किस घटना को अंजाम देने वाले थे। क्या उनका अन्य साथी भी है। इसके अलावा एसटीएफ उनके बैकग्राउंड के बारे में भी जानने में जुट गई है।
13/03/2026
एलपीजी पर बोले मोदीजी इस संकट से बहार आने में भारत कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
12/03/2026
4 घंटे की कड़ी मशक्कत कर 10 फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई अंबाला के साहा स्थित न्यूट्रीवेल फैक्टरी में लगी भयंकर आग…
12/03/2026
गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
11/03/2026
अंबाला में तालाब के अंदर डूबती छात्रा को अपनी जान पर खेल कर सुरक्षित निकालने वाले पुलिस विभाग के कर्मचारियों को एसपी अंबाला ने किया सम्मानित ।
10/03/2026
होडल हल्का में राष्ट्रीय सैनी समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष रोहतास सैनी इन दिनों क्षेत्र में काफी चर्चा में हैं। अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। समाज के कई गणमान्य लोग उनसे मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
09/03/2026
अंबाला शहर के सिटी पार्क में एक होमगार्ड जवान ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए पानी में डूब रही एक लड़की की जान बचा ली।
07/03/2026
नारायणगढ़ सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी मंदीप कुमार गिरफ्तार,
07/03/2026
खोखर डबल मर्डर मामले में अहम खुलासा, दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
07/03/2026
870 से 930 पहुंचा रसोई गैस सिलेंडर, अंबाला में महिलाओं का बिगड़ा रसोई बजट
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!