A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

11 लाख की राशि से होगा देव हनुमान मंदिर का निर्माण

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद कर्रापुर अंतर्गत वार्ड क्र.-1,महात्मा गांधी वार्ड तिंसुआ का दौरा किया।
तिंसुआ वार्ड में स्थित प्राचीन देव हनुमान मंदिर पर विगत दिनों वृक्ष की डाल गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गया था। विधायक लारिया ने ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर परिसर का अवलोकन किया। विधायक लारिया ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुऐ धार्मिक आस्था के केंद्र देव हनुमानजी मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रु.की राशि स्वीकृत कराये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 11 लाख रु.की राशि से देव हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य होगा। उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विधायक लारिया की सहृदयता के लिए प्रसन्नता व्यक्त कर आभार माना।
इस अवसर पर पाषर्दगण, जनप्रतिनिधिगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!