2027 तक उत्तर प्रदेश होगा बाल श्रम मुक्त, यूपी सरकार ने बनाई रणनीति
लखनऊ
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 2027 तक प्रदेश को ‘बाल श्रम मुक्त’ बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे हासिल करने के लिए श्रम विभाग के नेतृत्व में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, गृह, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, शहरी विकास, और व्यवसायिक शिक्षा विभागों के बीच अभूतपूर्व समन्वय स्थापित किया गया है।बाल श्रम उन्मूलन की राह में डाटा की कमी और स्कूलों में बच्चों का ठहराव जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने ठोस और नवाचारपूर्ण कदम उठाए हैं, जो उत्तर प्रदेश को एक सशक्त और समृद्ध समाज की ओर ले जा रहे हैं।ग्राम पंचायतों को मिली डाटा संकलन की जिम्मेदारी
बाल श्रम उन्मूलन की सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीय डाटा की अनुपलब्धता रही है, क्योंकि 2011 की जनगणना के बाद से इस संबंध में कोई व्यापक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इस समस्या से निपटने के लिए पंचायती राज विभाग को ग्राम स्तर पर कामकाजी बच्चों और बाल श्रमिकों का डाटा एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह डाटा श्रम और शिक्षा विभाग के साथ साझा किया जाएगा, जिससे बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। सभी जनपदों में शीघ्र ही जिला टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो पंचायतों के सहयोग से डाटा संकलन को गति देगा।यूनिसेफ के सहयोग से तैयार होगी योजनाओं की बुकलेट
इसके अतिरिक्त, यूनिसेफ के सहयोग से विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक बुकलेट में संकलित किया जाएगा, जिसमें बाल श्रमिकों और उनके परिवारों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं की जानकारी होगी। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि हर जरूरतमंद बच्चे और उनके परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति (एचपीसी) की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
20/03/2026
धर्म रक्षा के संकल्प को साकार कर रही सुशासन सरकार – मनमीत छाबड़ा*
20/03/2026
जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी जल स्रोतों की साफ सफाई के साथ पुनर्जीवित करें – कलेक्टर
20/03/2026
मैनपुरी शीतला देवी मेला में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजाl
20/03/2026
शासकीय जमीन का फर्जी नामांतरण का आरोप, पटवारी पर गंभीर सवाल; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग उच्च अधिकारी अब तक क्यों नहीं कर रही कार्रवाई
20/03/2026
हिंदू नव वर्ष पर कोसाबाड़ी से निकली शोभायात्रा
20/03/2026
चैत्र वासंतीय नवरात्र पर इतवारी- कोरबा स्पेशल ट्रेन शुरू किया गया है
20/03/2026
Emsisoft Anti-Malware Portable + License Key [Windows] no Virus FileCR
20/03/2026
Office 365 pro Crack [no Virus] [Latest] FileHippo