
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 4 अप्रैल 2026
===-: दपूम रेल प्रशासन ने 5 अप्रैल 2026 को रायपुर-बिलासपुर मेमू और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सहित चार अन्य ट्रेनों को रद्द कर दिया है । रेल प्रशासन ने यह फैसला रायपुर उरकुरा मांढर सेक्शन मे ऑटोमोटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते किया है। इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल से संबंधित कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती है। 5 अप्रैल को रद्द रहने वाली ट्रेन-: ट्रेन क्रमांक 68728-रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 68719- बिलासपुर- रायपुर मेमू पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 68733-गेवरारोड – बिलासपुर मेमू पैसेंजर; ट्रेन क्रमांक 68734 बिलासपुर- गेवरारोड मेमू पैसेंजर, । गोदिया स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 68861 गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी और गोंदिया – बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। झारसुगुड़ा स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 68862 बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी और बिलासपुर- गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। रेल यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि असुविधा से बचने सके लिए रेलवे के अधिकृत पूछताछ सेवा 139/ NTES’से ट्रेनों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर अपनी यात्रा को आरंभ करे







