ताज़ा खबर

अवर न्यायाधीश तृतीय अरविंद कुमार दास जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया में सचिव बनाए गए।

अवर न्यायाधीश तृतीय अरविंद कुमार दास जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया में सचिव बनाये गए है। मंगलवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। साथ ही प्राधिकार के कर्मचारियों से कार्यालय संबंधित कार्य की जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक सेवाएं, मध्यस्थता, लोक अदालत और विधिक जागरूकता के कार्यकलापो के मापदंड पर खरा उतरने के लिए वचनबद्ध है। सभी कर्मचारियों से उन्होंने कार्यकलापों की जानकारी ली, और आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी हादी अकरम, प्रतुल कुमार, हारून रशीद, विकास कुमार, उदय कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, अनिल कुमार उपस्थित रहे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!