A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेला

अलका कुमारी प्रथम तो वंदना और दीक्षा ने क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान के साथ बनी प्रखंड टॉपर

अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय का परीक्षा फल जारी किया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा  सगमा: झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय का परीक्षा फल जारी किया गया ।IMG 20250601 WA0002

उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बीरबल स्कूल की छात्रा अलका कुमारी, पिता रामलला मिश्रा ग्राम बलिया ने कुल 500 में 415 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनी। वहीं बंदना कुमारी पिता- उदेश कुशवाहा और दीक्षा कुमारी पिता- संजय यादव ग्राम- चैनपुर ने क्रमशः 403 और 400 नंबर प्राप्त कर प्रखंड में दूसरे और तीसरे स्थान में रहीं।IMG 20250601 WA0001

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रत्यूष दूबे ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान संकाय में कुल 56 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें 42 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। मात्र 9 बच्चें द्वितीय श्रेणी से और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या शून्य है। नगर ऊँटारी अनुमंडल मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस प्लस +2 विद्यालय में जहाँ ट्यूशन, कोचिंग आदि की कोई सुविधा नहीं है विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

IMG 20250601 WA0000

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 100% होता है पर कुछ बच्चे बार-बार समझाने के बावजूद भी अपने व्यक्तिगत कारण से रेगुलर स्कूल आने में असमर्थ रहे। हालांकि इन्हें नियमित रूप से स्कूल लाने के लिए विद्यालय स्तर पर कई तरह के प्रयास भी किए जाते रहे हैं। इस परीक्षा परिणाम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की ओर से सभी बच्चों अभिभावकों को एवं जागरूक लोगों से आग्रह किया जाता है कि इसी तरह के अच्छे परिणाम के लिए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित करें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!