

सरदारशहर/चुरू. वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया कि अपराधों की रोकथाम एवं फरार अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल व वृत्ताधिकारी सरदारशहर रोहित सांखला आरपीएस के सुपर विजन में थानाधिकारी सरदारशहर मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन मे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा स्थाई वारंटी गौरीशंकर पुत्र श्री हुलासराम जाति मेघवाल निवासी राजासर बीकान, संतलाल पुत्र श्री रेवंतलाल जाति मेघवाल सवाई बडी, मुखराम पुत्र मुलाराम जाति जाट करणसर एवं गिरफ्तारी वारंट में वांछित नेक मौहम्मद पुत्र गुलाब नबी जाति लुहार वार्ड 49 सरदारशहर, मौहम्मद हुसैन पुत्र अली मौहम्मद जाति व्यापारी निवासी रैगर बस्ती वार्ड 37 सरदारशहर, बनवारीलाल पुत्र घीसाराम जाति रैगर निवासी सरदारशहर को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।


