
प्रेस विज्ञप्ति
तेंदूवाही कुकराडीह
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
तेंदुवाही कुकराडीह से किसान क्रांति मशाल लेके निकली महिलाएं गली-गली अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट सहित किसानों के समस्याओं के विरोध में लगे नारे -किसान मोर्चा
(किसान नेता डेरहू राम साहू चंद्रकुमार यादव उप सरपंच ने नेतृत्व किया, 17 जून को गुडरूडीह में मशाल जुलूस आयोजित है)
महासमुंद 15 जून 2025। आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 5.45 बजे से अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों का किसान क्रांति मशाल रैली आज तेंदुवाही कुकराडीह पहुंचा।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी.पी. चंद्राकर, प्रदेश किसान नेता वगेद्र सोनवेर, छन्नूलाल साहू उपस्थित थे।
मशाल जुलूस लेके निकले गांव के प्रमुख महिला किसान,किसान सत्याग्रही किसानों को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी पी चंद्राकर ने मशाल हाथ में देके किसान क्रांति मशाल जुलूस का शुरुवात किया।
किसान क्रांति मशाल जुलूस गायत्री चौक से शुरू होकर स्कूल पारा, सतनामी पारा,साहू पारा,यादव पारा,सिदार पारा (कुकराड़ीह) साहूपारा,सतनामी पारा,यादव पारा, सिदार पारा (तेंदुवाही) गायत्री चौक में समापन हुआ।मशाल जुलूस शुभारंभ के पहले उपस्थित सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दिया ।
मशाल जुलूस का मुख्य मुद्दा (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2)मान. उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत जिसे परिपालन कराने (3) अवैध करणी कृपा प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र के खेती,बाड़ी,घर,मकान,दुकान, स्कूल,अस्पताल,मानव जीवन,पशु जीवन हो रहे हैं प्रभावित पर राज्य सरकार कार्यवाही कर उद्योग का संचालन बंद कराए।(4) डीएपी खाद किसानों को प्रदेश स्तर पर उपलब्ध कराए सरकार, व्यापारियों द्वारा अधिक दाम में बेचकर किसानों का कर रहे हैं शोषण राज्य सरकार व्यापारीयों के साथ ज़बाब दो साय सरकार (5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।(6) गांव -गांव में पूर्ण नशाबंदी (शराबबंदी) शोषण, भ्रष्टाचार शामिल है।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से डेरहू राम साहू,चंद्रकुमार यादव उप सरपंच,देवनारायण साहू,,संतराम यादव, चमरू सेन,गोवर्धन यादव, तोषण दीवान,रामनारायण साहू, देवनाथ साहू,अशोक कश्यप,, हेमसागर पटेल,बैसाखू सिन्हा, कुंजराम चेलक,प्रहलाद ध्रुव,इंदल पटेल,ठाकुरराम यदु,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव श्याम बाई ध्रुव,जमुना यदुमोहन बाई जलक्षत्री, ख़ेमिन साहू,छमबाई सतनामी, रेवती यादव, श्यामली साहू,निर्मला साहू, शुकवती साहू सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान शामिल थे।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015