A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबाड़मेरराजस्थानशिक्षा

सोनड़ी में देशभक्ति की गूंज, भामाशाहों का सराहनीय योगदान

-छात्राओं की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने बांधा समां, भामाशाहों ने शिक्षा व समाजसेवा में दिया प्रेरणादायक योगदान

मांगीलाल विश्नोई
जिला संवाददाता — बाड़मेर ,वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,सम्रद्ध भारत अखबार 
मो.नम्बर — 74249-29297

सेड़वा।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनड़ी में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन स्थल का माहौल देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

IMG 20250815 WA0044 1

विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने ‘ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू…’ पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इसके साथ ही ‘तेरा हिमालय ऊंचा रहे मां, बहती रहे गंगा’, ‘मेरे देश की धरती’ (पैरोडी), ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हो मां तुझे सलाम’ (पैरोडी) और ‘जय हो’ गीत पर सजीव मंचन व नृत्य ने वातावरण में जोश और उमंग भर दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

IMG 20250815 WA0142

IMG 20250815 WA0153IMG 20250814 WA0094 e1755276975670कार्यक्रम के दौरान सोनड़ी ग्राम पंचायत के प्रतिष्ठित भामाशाह — श्री सदराम, श्री हिराराम, श्री मालाराम एवं श्री गंगाराम पुत्र स्व. श्री श्री पोकराराम विश्नोई — का विशेष सम्मान किया गया। इन चारों भाइयों ने अपनी मेहनत की कमाई से विद्यालय के भव्य प्रवेश द्वार एवं जल मंदिर का निर्माण करवाकर शिक्षा एवं समाजसेवा में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने उनके इस योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस योगदान से न केवल विद्यालय की सूरत बदली है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा भी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री मंगलाराम जी पातलीया द्वारा किया गया और अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!